राज्यपाल जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में की पूजा अर्चना
श्रीकृष्ण की छठी उत्सव तैयारियां शुरू

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है।
शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव उत्सव के उपलक्ष्य में चौक स्थित द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। जहाँ उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश वासियों को बधाई दी।
इसी क्रम में आयोजन मंडल द्वारा श्रीकृष्ण छठी उत्सव मनाने के लिए आयोजन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। वहीं राज्यपाल ने छप्पन भोग प्रसाद भगवान को अर्पित किया। यही छप्पन भोग के छप्पन थाल को प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर वृंदावन कलाकार द्वारा विभिन्न प्रकार की श्रीकृष्ण लीलाओ की प्रस्तुति देंगी । इसी क्रम में आयोजन मंडल उत्तम कपूर ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भक्तिमय उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी जा रहा है।
इस मौके पर आयोजक मंडल उत्तम कपूर सुनील खन्ना संदीप सोंधी, अनुराग मिश्रा, मनीष गुप्ता, अमित टंडन, उत्तम कपूर मौजूद रहे।



