महापौर ने मेजर जनरल को बाँधी राखी
बहनों ने सैनिकों को राखी बांधकर लिया रक्षा वादा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में देश के रक्षकों को राखी बांधकर देश की रक्षा का वादा लिया। गुरुवार को सेना मुख्यालय मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
जिसमें महापौर सुषमा खर्कवाल ने मेजर जनरल मनीष कुकरेती, जीओसी मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया को राखी बांधकर सैनिकों के प्रति शहर का स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सेना के अधिकारियों एवं सैनिकों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे और राष्ट्र तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर सैनिकों के प्रति अपना स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
रक्षाबंधन के अवसर पर महापौर द्वारा मुख्यालय मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया आकर राखी बांधने की यह परंपरा लखनऊ शहर और सैन्य परिवार के बीच वर्षों से चले आ रहे गहरे जुड़ाव को दर्शाया गया।
राखी के पवित्र धागों में जहां बहनों का स्नेह और विश्वास समाहित था. वहीं यह सैनिकों के प्रति समाज के सम्मान और भरोसे का भी प्रतीक बना।
इस अवसर पर स्थानीय समाज की महिलाओं ने सैनिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी निस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। सैनिकों ने भी उसी आत्मीयता के साथ इस स्नेह को स्वीकार किया।
इस भावपूर्ण मिलन ने सेना और समाज के बीच विश्वास, सम्मान और परस्पर जुड़ाव को और सुदृढ़ किया।
यह आयोजन रक्षाबंधन की भावना को परिवारों और सैनिक के बीच अटूट रिश्ते का सन्देश दिया।



