केजीएमयू में किनेसियोलॉजी टेपिंग वर्कशॉप
फिजियोथेरेपी क्षेत्र से जुडे चिकित्सक छात्र रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। किनेसियोलॉजी टेपिंग वर्कशॉप आयोजित किया गया। रविवार को
फिजियोथेरेपी अकादमी के तत्वावधान में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय “किनेसियोलॉजी टेपिंग वर्कशॉप”का आयोजन किया गया।
जिसमें देश भर से फिजियोथेरेपी क्षेत्र से जुडे चिकित्सकों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो विजय कुमार रहे। जिन्होंने अपने संबोधन में किनेसियोलॉजी टेपिंग की उपयोगिता और आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में चार सीनियर भौतिक चिकित्सकों डॉ. तेजवीर सिंह (पीटी) दो मंसूर अहमद, डॉ. प्रणय सिंह, डॉ. अतुल मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ फ़ैज़ अहमद (पीटी) एवं डॉ. रविंद्र कुमार (पीटी) भी विशेष रूप से मौजूद रहे ।
वर्कशॉप में डॉ. केके चौधरी, डॉ डीके मिश्रा डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉ अजीत किशोर, डॉ. विशाल कुमार (पीटी) के संयुक्त सहयोग से किया गया।
वहीं आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएं फिजियोथेरेपिस्ट्स के व्यावहारिक कौशल को निखारने तथा मरीजों के उपचार में नवीनतम तकनीकों के प्रयोग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।



