उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बाराबंकी में कल मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

फेक न्यूज की पहचान, फैक्ट-चेकिंग पर चर्चा

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बाराबंकी में कल फेक न्यूज की पहचान, फैक्ट-चेकिंग के साथ केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा बाराबंकी के पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे लोक-सभागार, कलेक्ट्रेट में किया जाएगा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि पद्मश्री रामसरन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ईशान प्रताप सिंह, आईएएस, जिलाधिकारी, बाराबंकी उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं तथा गलत दावों की पहचान और उनकी सत्यता की पुष्टि के लिए आवश्यक व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

वे पत्रकारों को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाले वीडियो, तस्वीरों और समाचारों की सत्यता जांचने, वायरल सामग्री के स्रोत की पुष्टि करने तथा विभिन्न डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी देंगे।

कार्यशाला में फेक न्यूज एवं भ्रामक सूचनाओं की पहचान, वायरल फोटो एवं वीडियो की सत्यता की जांच, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों का फैक्ट-चेक तथा गूगल सहित विभिन्न डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही, समाचार को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले तथ्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, कार्यशाला के दौरान पत्रकारों को पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इसका उद्देश्य पत्रकारों को सरकार की प्रमुख पहलों एवं कार्यक्रमों से संबंधित तथ्यात्मक और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे इन विषयों पर अधिक सूचनापरक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग कर सकें।

डिजिटल संचार के तेजी से विस्तार के साथ सूचना की सत्यता की पुष्टि पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।

ऐसे में ‘वार्तालाप’ कार्यशाला पत्रकारों को सत्यापित, तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ केंद्र सरकार की प्रमुख पहलों एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणित जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button