उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया टिकट पड़ताल 

इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट की जाँच 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। ट्रेन में टिकट जाँच अभियान चलाया गया। गुरुवार को

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में औचक टिकट जांच अभियान चलाया गया।

रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने

ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ–प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रयागराज संगम तक टिकट जांच स्क्वाड एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ औचक टिकट जांच अभियान चलाया।

इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न कोचों में गहन टिकट जांच की गई तथा बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई।

साथ ही यात्रियों को सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए रेलवन (RailOne)

ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रेलवन ऐप के उपयोग से टिकट प्राप्त करना अधिक सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक हो जाता है तथा यात्रियों का समय भी बचता है।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे की डिजिटल सेवाओं, विशेषकर रेलवन (RailOne) ऐप, का अधिक से अधिक उपयोग करें।

मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के टिकट जांच एवं जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे। जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button