उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोग लाभान्वित 

8 डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों द्वारा शिविर में निःशुल्क जाँच परामर्श प्रदान किया गया।

गुरुवार को यहियागंज स्थित मूलचन्द रस्तोगी औषधालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों को उपचार मिला।

शिविर का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. नवजीवन रस्तोगी ने किया। डॉक्टरों की टीम ने की जांच शिविर में दमा, मधुमेह, स्त्री रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नेत्र और न्यूरो रोग के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

जिसमें डा. विनय मिश्र, डा. संदीप अग्रवाल, डा. अंशुमाला रस्तोगी, डा. मयंक गुप्ता, डा. आरसी गुप्ता सहित 8 डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया।

वहीं हरिश्चन्द्र वंशीय समाज के संरक्षक हरि जीवन रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद 4 घंटे में करीब 150 मरीज पहुंचे।

इनमें 106 मरीजों ने डॉक्टरों से सलाह ली और 38 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गयीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1918 में जुगल किशोर रस्तोगी ने इस आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना की थी।

लगभग 80 साल तक यहां मुफ्त इलाज हुआ। परिवार की डा. कमला रस्तोगी ने 60 साल तक नि:शुल्क सेवा दी। कार्यकतार्ओं की कमी से यह बंद हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button