उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

9 को निःशुल्क बीएमडी- डेक्सा स्कैन ’ जांच शिविर का होगा आयोजन 

इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन का मनेगा 'स्थापना

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। हड्डियों की मजबूती का पता लगाने के लिए निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन का ‘स्थापना दिवस 9 जुलाई को मनाया जायेगा।

जिसमें निशुल्क ‘हड्डी की मजबूती की जाँच के लिए बीएमडी- डेक्सा स्कैन ’ जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इस स्कैन से हड्डियों की घनत्व यानी ‘हड्डी की मजबूती’ का पता चल सकेगा और इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। संस्थान की ओपीडी पेन मेडिसन के

कक्ष संख्या 35, ,ओपीडी -2 में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुविधा प्रदान की जाती है। आगामी 9 जुलाई मंगलवार को

40 वर्ष से अधिक महिलाओं, 50+ पुरुषों, स्टेरॉयड लेने वाले तथा बार-बार हड्डी टूटने वाले मरीजों के लिए जांच विशेष रूप से उपयोगी बताया जा रहा है। शिविर बिल्कुल निशुल्क रहेगा।

आईएसएसपी के मानद राष्ट्रीय सचिव, प्रो डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि

किसी भी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए ‘पेन मेडिसन विद्या’ एक वरदान की भांति है। आईएसएसपी ने क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है।

जिसमें देश भर के क्रोनिक पेन के रोगी, अपने शहर के ‘पेन फिजिशियन डाक्टरों’ से संपर्क कर सकते हैं। केवल www.issp-pain.org को विजिट कर सकते है। वहीं

पेन मेडिसन यूनिट प्रभारी प्रो डॉ शिवानी रस्तोगी ने बताया कि संस्थान के “पेन मेडिसन एम आई पीएसआई लैब पूरे भारतवर्ष में अग्रणी स्थान रखती है और सभी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों का विश्वस्तरीय उपचार यहां सफलता से किया जा रहा है।

यह संस्थान एफएनबी पेन मेडिसिन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला शहर का पहला संस्थान भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button