उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

डॉ केएम सिंह के पुण्यतिथि पर डॉक्टरों ने अर्पित की पुष्पांजलि, किया नमन 

केके हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डॉ केएम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।

शनिवार को डालीगंज स्थित केके हॉस्पिटल की पाँचवी मंजिल स्थित सभागार में केजीएमयू पूर्व कुलपति एवं यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ केएम सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए डॉ केके सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।

जिसमें सभागार में उनके छायाचित्र पर चिकित्सक,अस्पताल कर्मियों एवं शुभचिंतक श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि डॉ केएम सिंह का जन्म 14 अगस्त 1942 हुआ था और 27 जून 2020 को पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

डॉ सिंह केजीएमयू के पहले कुलपति के रूप कार्यभार संभाला और यूरोलॉजी विभाग की स्थापना कर बतौर विभागध्यक्ष होने के साथ संस्थान को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान रहा।

वहीं डॉ केएम सिंह के पुत्र डॉ केके सिंह सभागार उनकी स्मृतियों को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की । साथ ही श्रद्धांजलि सभा में परिवार के अन्य सदस्य पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button