उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

अयोध्या की जनआस्था से नहीं होने देंगे खिलवाड़ – योगी आदित्यनाथ 

106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन 

देवरिया। गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में 106 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है। हमें प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखना चाहिए।

हमने पहले ही कहा था कि एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। आपने देखा होगा कि एसआईटी की रिपोर्ट आते ही तत्काल कार्रवाई भी शुरू हो गई।

मैं आश्वस्त करता हूं कि जो मैंने कहा था…दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे। जन-आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सनातन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे उसका परिणाम भुगतना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि

देवरिया में फोर लेन सड़कों का निर्माण पूरे जनपद को पूर्व-पश्चिम ही नहीं, उत्तर-दक्षिण की भी कनेक्टिविटी को बेहतरीन करेगा और विकास अपने आप ही आपके द्वार तक आता हुआ दिखाई देगा।

अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है। हमने पहले ही कहा था कि एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो मैंने कहा था…दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनसेवा को समान प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनपद गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा

पूर्ण विश्वास है कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र बनने के साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button