उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

226 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण शिलान्यास

गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में बच्चों से किया संवाद बांटी टॉफी 

 

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहते हैं। रविवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भ्रमण करने आये बच्चों से संवाद किया और उनसे शिक्षा पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को टॉफी देते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। साथ ही मंदिर परिसर गोशाला में गोसेवा करते गोवशों को गुड़ खिलाया। इसके अलावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में गोरखपुर एवं आजमगढ़ मंडल में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाएं।

वहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन पवेलियन का निरीक्षण तथा खेल प्रतिभाओं से भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button