मरीजो की देखभाल में नर्सिंग संर्वग की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रो सीएम सिंह
राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग सम्मेलन, रंगोली से सजी धरती

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय स्तर का नर्सिंग सम्मेलन आयोजित किया गया।
गुरुवार को संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो.विक्रम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो अरविन्द कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, प्रो डीके श्रीवास्तव, चेयरमैन, कालेज आफ नर्सिंग,
सुमन सिंह, मुख्य नर्सिंग अधिकारी एवं संस्थान में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वहीं सम्मेलन की मुख्य अतिथि डा दीपिका सी खाका, नर्सिंग सलाहकार, डीजीएएस, भारत सरकार रही।
सम्मेलन में लखनऊ के स्थानीय एवं अन्य राज्यों के मेडिकल कालेजों के प्रिंसिपल व फैकल्टी सदस्यों तथा छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में
सस्थान के निदेशक प्रो सिंह ने सम्मेलन में देश के अन्य नर्सिंग कालेजों से आये हुए सभी फैकल्टी सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में मरीजो की देखभाल के दौरान नर्सिंग संर्वग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं से सम्मेलन ने उपस्थित नर्सिंग सर्वग से अपना-अपना अनुभव साझा करने का आग्रह किया।
अन्त में संस्थान में राष्ट्रीय स्तर को नर्सिंग सम्मेलन को आयोजित करने के लिए मुख्य नर्सिंग अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्थान में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इस सम्मेलन का मकसद एक बीज की तरह है।
जिस प्रकार हम किसी पेड को उगाने के लिए बीज डालते हैं और उसे आगे बढ़ाने हेतु फर्टिलाइजर का उपयोग करते है ठीक उसी प्रकार हम सभी को 2023 एवं 2025 में संस्थान के नवनियुका नर्सिंग अधिकारियों
के साथ अपना-अपना अनुभव साझा करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य करना है। जिससे वे जिस विभाग में कार्यरत है बह पर मरीजो की देखभाल का निर्वहन अच्छी तरह कर सके।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि हमारे संस्थान में राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग सम्मेलन का अयोजन होना हम सब के लिए गर्व की बात है। इससे हमारे संस्थान में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के साथ बाहर से आये हुए बरिष्ठ फैकल्टी सदस्यी का अनुभव साझा करने का मौका मिलता है।
सम्मेलन में नर्सिंग सलाहकार डा दीपिका सी. खाका ने अपने अभिभाषण में संस्थान में राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग सम्मेलन को कराने वाला देश का पहला संस्थान बताया।
उन्होंने अभिभाषण के दौरान बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मेलन नर्सिंग पेशेवरो की उस महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है, जो सुरक्षित, प्रभावी और रोगी की देख भाल प्रदान करने में निभाई जाती है। आज कल के आधुनिक ग्लोबल युग में नर्सिंग गुणवत्ता का होना अत्याधिक महत्वपूर्ण है।
साथ ही किसी भी संस्थान में हर एक अधिकारी,कर्मचारी का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिसमें एक सुरक्षा गार्ड से उच्च अधिकारी स्तर तक शामिल है। एक सस्थान की ख्याति उसके कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी पर निर्भर होती है, हमें अपने राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।
सुमन सिंह, मुख्य नर्सिंग अधिकारी ने अपने अभिभाषण में बताया की इस सम्मेलन का मुख्य उद्द्देश्य नर्सिंग उत्कृष्ट्ता और स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने से सम्बन्धित है।
आज के तेजी से बदलते स्वास्थ्य सेवा परिवेश में नर्सिंग में उत्कृष्ट्ता केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि एक आवश्यकता है,ताकि रोगी सुरक्षा गुणवत्तापूर्ण देखभाल मानकों एवं सकारात्मक स्वास्थ्य परिणामों को सुनिश्चित किया जा सकें।
यह सम्मेलन देश भर के नर्सिंग संवर्ग, शिक्षको, शोधकर्ताओं एवं छात्रों को ज्ञान का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने एवं सामूहिक रूप से स्वास्थ्य सेवा परिणामों में सुधार की दिशा में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा।
यह सम्मेलन संस्थान के उस दृष्टिकोण को पुनः स्थापित करता है। जिसमें ऐसे नर्सिंग सर्वग को विकसित करना शामिल है जो ना केवल क्लीनिकल रूप से सक्षम हो बल्कि करुणामय भी हो जो स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट्ता प्राप्त करने के लिए समर्पित हो।
कामिनी कपूर, नर्सिंग अधीक्षिका ने सभी आभार जताया।



