उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव को अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार 

आदर्श कुमार मिश्रा ने महामंत्री पद के लिए किया नामांकन

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

जिसमें पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता आदर्श कुमार मिश्रा ने महामंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में आदर्श कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे उन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, जो वकीलों के दैनिक कार्यों और उनके भविष्य से सीधे जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ बार एसोसिएशन एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। ऐसे में इसके पदों की जिम्मेदारी भी काफी अहम हो जाती है।

अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में उन्होंने जॉइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव लड़ा था तथा वर्ष 2019 में कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीत हासिल की थी।

कलेक्ट्रेट परिसर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मिश्रा ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद कई मामलों की सुनवाई कलेक्ट्रेट से बाहर हो रही है।

जिससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय में शासन-प्रशासन से वार्ता कर कलेक्ट्रेट परिसर में ही सुनवाई की व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले तहसीलों से जुड़े मामलों के लिए कलेक्ट्रेट में ही एसडीएम की उपस्थिति रहती थी। जिससे अधिवक्ताओं को सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

इसके चलते वकीलों को दूर-दराज की तहसीलों में जाना पड़ता है। जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने खतौनी व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता को सरल बनाने, कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नए अधिवक्ताओं के करियर को सुरक्षित करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया। श्री

मिश्र ने कहा कि बार एसोसिएशन एक वेलफेयर संस्था है, जिसका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने चुनाव के बाद जनरल हाउस (आम सभा) की नियमित बैठक आयोजित कराने की बात भी कही, जिससे अधिवक्ताओं की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो सके और पारदर्शिता बनी रहे।

इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन जैसी योजनाओं की मांग उठाने की बात कही और कहा कि इस दिशा में सरकार पर आवश्यक दबाव बनाया जाएगा।

अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें एक अवसर दें, ताकि वे जीतकर सभी के सहयोग से अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकें।

इस मौके पर अधिवक्ता असलम जावेद सिद्दीकी भी मौजूद रहे और उन्होंने आदर्श कुमार मिश्रा के समर्थन में अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button