उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अस्पताल में 44 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 

चिकित्सा अधीक्षक ने फीता काटकर शिविर का किया शुभारम्भ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के लोक बंधु राजनरायन संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। रविवार को अस्पताल के ब्लड बैंक एवं पुलिस मित्र परिवार मुख्यालय 112 के सहयोग से

बृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । शिविर के दौरान 44 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया। जिसमें 50 रक्तदाताओं के द्वारा पंजीकरण कराया गया।

वहीं शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं एवं जनमानस को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया ।

इसके तत्पश्चात प्रमाणपत्र एवं सूक्ष्म जलपान देकर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर रक्तकोष प्रभारी डॉ पीसी तिवारी,एस पी,उपाध्याय,आर,के,पांडेय, उपेंद्र,चंदन,नीतू भारती,रीता गौतम देवेंद्र , पंकज,राज बहादुर,,सुनील,आशीष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button