उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने लावारिस मरीज की सर्जरी कर दिया जीवनदान

डॉक्टर बने असहाय मरीज के मसीहा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बेसहारा का सहारा बनकर डॉक्टरों ने मरीज को नई जिंदगी दी है। बता दें कि

इस वर्ष बीते माह 20 जनवरी को बलरामपुर चिकित्सालय में एक लावारिस लगभग 60 वर्षीय रिक्शा चालक अत्यंत गंभीर अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज का लगभग 15 वर्ष पूर्व आंतों का ऑपरेशन हुआ था।

जिसमें पेट की बाहरी आंत को खोलकर मल त्याग का रास्ता (स्टोमा) बनाया गया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते मरीज द्वारा स्टोमा को बाद में बंद नहीं करा पाया।जिसके चलते पेट में संक्रमण होकर घाव हो गया और हालत बिगड गयी।

जिसे मंगलवार को चिकित्सालय प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर मरीज का सफलतापूर्वक पुनः ऑपरेशन कर आंतों को जोड़ दिया । इस ऑपरेशन को वरिष्ठ सर्जन डॉ एसआर समद्दर द्वारा बड़ी सूझ बूझ के साथ करने में सफलता हासिल की। अब

मरीज का उपचार अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की देखरेख में जा रहा है। वहीं

अस्पताल निदेशक डॉ . कविता आर्या ने कहा कि “लावारिस एवं जरूरतमंद मरीजों को भी सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ . हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि “मरीज की स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय पर उपचार एवं टीम वर्क से सफल परिणाम प्राप्त हुआ।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ . प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि “अस्पताल प्रशासन सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन टीम में

डॉ. एसआर समद्दार के साथ डॉ. नीरज शेखर, डॉ. शशांक साहू (निश्चेतक), डॉ. गम्पी सिंह एवं स्टाफ नर्स सीमा शुक्ला सहित पूरी टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button