छत्रपती शिवाजी महाराज का मना जन्मोत्सव
मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हुए शामिल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक अदम्य साहस के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया गया।
गुरुवार को मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय कैसरबाग स्थित कलामंडपम सभागार में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायमूर्ति राजीव सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मराठी समाज सांस्कृतिक कार्यक्रम करके बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है।
न्यायमूर्ति ने कहा कि शिवाजी महाराज एक बडा नाम और युगपुरुष है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संयोजक व मराठी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उमेश पाटील व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
वहीं कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे प्रो.एसबी निमसे ने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज किसी धर्म के विरोधी नहीं थे, सबका सन्मान करते थे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाराष्ट्र से आये डॉ. संदीप महिंद गुरु ने शिवाजी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा की उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का एक अलग रिश्ता है , जब शिवाजी महाराज आगरा की कैद से छूटने पर उन्होने उत्तर की दिशा से उत्तर प्रदेश, बिहार ,झारखंड ,छत्तीसगड, तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र गये। उस वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज को मदद मिली।
अतिविशिष्ठ अतिथी डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपती प्रो. राजकुमार मित्तल , बिरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एमके. ठक्कर ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के दौरान छत्रपती शिवाजी महाराज सन्मान “स्वराज्य रत्न” से सामाजिक, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की महान विभूतीया डॉ. अम्मार रिजवी (पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) डॉ. सूर्यकांत (विभागाध्यक्ष , मेडिसिन
विभाग केजीएमयू) प्रो. अनिता बाजपेयी,जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज लखनऊ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालन प्रो. विश्वनाथ मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम मे संयोजक व मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील, वरीष्ठ महामंत्री गजानन माने पाटील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ देवकर, कोषाध्यक्ष सुरेश मोरे, सागर जाधव, सचिन माली, विकास पाटील धीरज पाटील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



