उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

राजधानी में यूनानी चिकित्सा मिलन, देश विदेश के प्रतिनिधि हुए शामिल

डॉक्टरों ने अपने अनुभव किये साझा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में यूनानी चिकित्सा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शुक्रवार को केंद्रीय यूनानी अनुसंधान संस्थान में यूनानी चिकित्सा मिलन एवं अनुभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के वैज्ञानिक पक्ष एवं वैश्विक महत्व पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप निदेशक डॉ. नजमुस सहर ने यूनानी चिकित्सा के अनुसंधान एवं विकास पर अपने विचार साझा किए। साथ ही

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरिफा ने यूनानी चिकित्सा के वैज्ञानिक आधार पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीआरआईयूएम के वैज्ञानिक डॉ. महबूब असलाम द्वारा यूनानी चिकित्सा विषय पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित सभी प्रश्नों के उत्तर डॉ. नोमान अनवर द्वारा दिए गए। वहीं

डॉ. खेम चंद अनुसंधान अधिकारी एवं सैयदा शिफा ज़ैदी के संयुक्त प्रयास में संचालन किया गया। कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों का परिचय एवं संवाद सत्र भी चला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button