उत्तर प्रदेशकारोबारजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश फार्मा कांन्क्लेव का किया शुभारम्भ

वर्चुअल जुड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, देश दुनिया के निवेशक रहे मौजूद

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए देश दुनिया की कम्पनियां एकत्र हुई। राजधानी के एक होटल में उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन उत्तर प्रदेश” का शुभारम्भ किया गया। मंगलवार को उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांन्क्लेव का शुभारम्भ किया।

जिसमें वर्चुअल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जुड़े रहे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अवनीश अवस्थी मौजूद रहे। वहीं खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन सचिव डॉ रोशन जैकब ने मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही डॉ रोशन जैकब ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन करते हुए उपस्थित निवेशकों से सुझाव की अपेक्षा जाहिर की। साथ ही

वैश्विक निवेशकों और अग्रणी उद्यमियों के इस महासंगम में औषधि निर्माण, चिकित्सा उपकरण एवं संबद्ध क्षेत्रों में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को गति देने हेतु विभिन्न एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

यह कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश को फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करने, स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को देश का फार्मास्यूटिकल व मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। इस कॉन्क्लेव को उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और इन्वेस्ट यूपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कांन्क्लेव में

देश-दुनिया की अग्रणी कंपनियों की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button