यूजीसी के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
यूजीसी सुप्रीम कोर्ट की लगी रोक, फिर भी विरोध जारी

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी विरोध जारी है।
मंगलवार को यूजीसी कानून को वापस लिए जाने के संबंध में सवर्ण आर्मी ने पैदल मार्च करके डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम के नेतृत्व में राहुल वाजपेई जिला अध्यक्ष जिला संयोजक मनोज शुक्ला प्रदीप पाठक आदि संगठन के पदाधिकारियों ने यूजीसी कानून को वापस लिए जाने के संबंध में जिला अधिकारी बाराबंकी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेज कर तत्काल निर्णय लिए जाने की मांग. की है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सवर्ण आर्मी का यह दृढ मत है कि यूजीसी भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार अनुच्छेद 14 व 15 एवं 11 की मूल भावना के अनुरूप नहीं है।
भारत का संविधान समस्त नागरिकों को समानता का अधिकार को प्रदान करता है, यह अधिसूचना समानता की समय की अवधारणा को स्थापित करने के नाम पर केवल एससी एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर केंद्रित है। जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों एवं संवैधानिक संरक्षण को पूर्णतया नजरअंदाज करती है।
कानून या नियम का उद्देश्य सभी वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए न कि किसी वर्ग विशेष के लिए जो पक्ष में असंतुलन पैदा करता हो। इसलिए इस कानून को तत्काल वापस किया जाए।



