उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

एचएलवाई कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण के साथ एनसीसी कैडेट्स को मिला विशेष रैंक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गणतंत्र दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को विशेष रैंक दिया गया। सोमवार को एचएलवाई कॉलेज में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया।

समारोह में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष रैंक समारोह शामिल रहा। वहीं

मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक ने योग्य कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र मिलते ही करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।

साथ ही सांस्कृतिक टीम ने विभिन्न कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति दी, जो ऊर्जा और प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पहलों को दर्शाने वाले स्टॉलों और मॉडलों का निरीक्षण भी किया गया। एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लेकर समारोह को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button