उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
120 नवजात शिशुओं को कपड़े बांटकर मनाया गणतंत्र दिवस
मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को कपड़े देकर गणतंत्र दिवस मनाया। सोमवार को
वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया । जिसमें अस्पताल परिसर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मल्होत्रा द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया । इसके साथ ही 120 नवजात को कपड़े वितरित किए गए ।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू पंत, डॉ. सरिता सक्सेना, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. सलमान खान, डॉ. सौलत रिजवी, डॉ. दोहरे, डॉ. समीर वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।



