उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

नियत साफ, नीति स्पष्ट हो तो भ्रष्टाचार रूपी दानव को नियंत्रित किया जा सकता – योगी आदित्यनाथ

 मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति का दबाए बटन किया हस्तांतरित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लाखों विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति हस्तांतरित की गई। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 18,78,726 पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 944.55 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का हस्तांतरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रणाली के माध्यम से लागू हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां छात्रवृत्ति वितरण में विलंब होता था, वहीं वर्तमान में डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप अब तक प्रदेश में 37 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया जा चुका है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और सामाजिक न्याय को मजबूती मिली है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के सभी पात्र छात्र-छात्राओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

 नियत साफ हो नीति स्पष्ट हो भ्रष्टाचार रूपी दोनों को नियंत्रित किया जा सकता है-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति,अनुसूचित अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जनजाति,सामान्य जाति, अल्पसंख्यक से जुड़े छात्रों के लिए नियत साफ, नीति स्पष्ट हो तो भ्रष्टाचार रूपी दानव को नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि 944.55 करोड रुपए छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में हस्तांतरित किया गया है। इसके 9 वर्ष पहले इसी भ्रष्टाचार के चलते छात्र छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त कर सकता था और छात्रवृत्ति मिलना तो दूर उनके गुर्गे उनके बाबू समाज कल्याण के बाबू पैसा लेकर नियुक्ति प्राप्त करते थे।

जिसका परिणाम यह होता था कि एक गरीब मारा जाता और प्रताड़ित होता था। इसीलिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है यही तो सुशासन है। हर व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित..

मुख्यमंत्री नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं हजारों जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। इसी क्रम में रविवार को छात्रवृत्ति प्राप्त कर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शिवम चंद्र, श्रुति शुक्ला, अंकित यादव, सौमित्र यादव, मोहम्मद अनस अहमद एवं शुभम कुमार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने छात्रवृत्ति का सदुपयोग कर न केवल अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए प्रेरणा भी प्रस्तुत की।

योजना का लाभ पाकर श्रुति बनी कंप्यूटर सहायक..

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अपनी सफलता की कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने सरकार की छात्रवृत्ति योजना को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा करार दिया। सम्मानित छात्रा श्रुति शुक्ला ने कहा कि आज का दिन उनके और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का दिन है।

उन्होंने वर्ष 2020 में अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उस दौरान सरकार द्वारा प्रदान की गई छात्रवृत्ति ने उन्हें आर्थिक संबल दिया, जिससे वह अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से पूर्ण कर सकीं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कंप्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण विभाग को देते हुए आभार व्यक्त किया।

छात्रवृत्ति से इंजीनियर बनने का सपना पूरा..

सम्मानित छात्र अंकित यादव ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए बताया कि वह वर्तमान में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और पारिवारिक आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि इंजीनियर बनने का सपना आसानी से पूरा हो सके।

ऐसे समय में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनी। इसी सहायता के बल पर वह आज एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन पाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए..

सुहानी जायसवाल, उदित किशन

उदित राज,रूपाली साहू,शौर्य सिंह, इशिका गुप्ता अनूप सिंह, रुकैया,अमित कुमार,आदित्य कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button